15 जून से आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित थीं और ओपीडी सेवाएं पुलिस की मौजूदगी में संचालित की जा रही थीं। सोमवार को स्थिति सामान्य होने के बाद बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दिनभर में लगभग 1,500 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। दादरी से आए एक मरीज ने बताया कि पिछले दिनों हड़ताल के कारण उन्हें दो बार बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा था। अब अस्पताल में सामान्य व्यवस्था होने से समय पर डॉक्टर से परामर्श और इलाज मिल सका। वहीं बिलासपुर निवासी मुनीश ने कहा कि हड़ताल के दौरान उन्हें तीन बार निराश होकर लौटना पड़ा था, लेकिन सोमवार को बिना किसी परेशानी के डॉक्टर से परामर्श मिला और दवाइयां भी आसानी से उपलब्ध हो गईं। इस बीच, जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने एक बार फिर हड़ताल पर गए कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उनका कहना है कि कुछ कर्मचारी वापस काम पर आ चुके हैं, जबकि शेष कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सभी कर्मचारी लौट आएंगे और अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित होने लगेंगी। निदेशक ने यह भी बताया कि कर्मचारियों की पूर्ण वाप