मनोरंजन
Ravi Kishan: रवि किशन ने क्यों रखा मौन व्रत? जेन-जी को किया सलाम; बताई धोती पहनने की वजह
रवि किशन ने अपने वायरल मीम्स और जेन-जी से मिल रहे प्यार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पिता की याद में वह संसद में कभी-कभी धोती पहनकर आते हैं।
अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ जैसे उनके डायलॉग और वीडियो को युवा कंटेंट क्रिएटर्स री-क्रिएट कर रहे हैं। जेन-जी के बीच मिल रही लोकप्रियता पर रवि किशन ने खुशी जाहिर की है।
मौन व्रत और जेन-जी पर बोले रवि किशन
संसद के बाहर बातचीत में रवि किशन ने कहा कि उनके मौन व्रत के दौरान जेन-जी ने उन्हें निशब्द कर दिया। उन्होंने युवाओं के प्यार और क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए कहा कि जेन-जी ने उनके स्टाइल, शब्दों, नाम और शोहरत को एक अलग स्तर तक पहुंचा दिया है।
रवि किशन ने देश के युवाओं को संसद में आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि जेन-जी देश का भविष्य है और वह उनकी बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता को सलाम करते हैं।
पिता की याद में पहनते हैं धोती
रवि किशन ने यह भी बताया कि वह कई बार संसद में धोती पहनकर क्यों आते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता धोती पहना करते थे और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। इसलिए जब भी लोग उन्हें धोती पहने देखें, तो समझें कि वह अपने पिता को याद कर रहे हैं।
एक्टिंग के वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
रवि किशन इस साल वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में दिखाई देंगे, जिसमें वह नकारात्मक भूमिका निभाने वाले हैं।